आज से सभी वयस्कों को लगेगी बूस्टर डोज
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) सरकार द्वारा देश भर में वयस्कों को बूस्टर डोज मुफ्त दिए जाने की घोषणा के बाद जिले के लगभग 23 लाख लोग इससे लाभान्वित होंगे। आज से चलने वाले विशेष अभियान में 18 से 59 साल के लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी। अभियान 75 दिन चलेगा। अब तक शुल्क देने तथा प्राइवेट अस्पतालों द्वारा रुचि न लेने के कारण लोग बूस्टर डोज लेने के लिए आगे नहीं आ रहे थे।























