
पंजाब की आप सरकार का पहला बजट सत्र आज से
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का पहला बजट सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के दौरान विपक्षी दल राज्य की कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ आक्रामक होंगे। सदन के सदस्य शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर श्रद्धांजलि और धन्यवाद प्रस्ताव के लिए एकत्र होंगे, इसके बाद इस पर चर्चा होगी
विपक्ष पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को भी जोरशोर से उठाने की तैयारी में है।























