
आज से बदल गया दिल्ली के राजपथ का नाम
केंद्रीय मंत्री ने इस फैसले को बताया ऐतिहासिक
अब राजपथ को इस नाम से किया जायेगा संबोधित
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दिल्ली के राजपथ को अब एक नया नाम मिल गया है। अब राजपथ का नाम ‘कर्तव्यपथ’ हो गया है। NDMC ने नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। बता दें कि राजपथ का नाम पहले किंग्सवे था। यह गणतंत्र दिवस पर परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक की दूरी तय करती है। बुधवार को हुई NDMC की बैठक ने राजपथ का नाम कर्तव्यपथ रखने के प्रस्ताव को पास भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम नए राजपथ रोड और सेंट्रल विस्टा लॉन का शुभारंभ करेंगे। अब नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली सड़क का पूरा इलाका कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा।





















