
आज से बदलेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
केेंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज करेगी उदघाटन
चंडीगढ, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता) :चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच 7 साल से चला आ रहा गतिरोध आज पूरी तरह समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखेंगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज एंड सिविल एविएशन रिटायर्ड जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और आनंदपुर से सांसद मनीष तिवारी उपस्थित रहेंगे।





















