
आज से फिर मौसम पंजाब व आसपास के इलाको मे ले रहा है बडी करवट
मौमस विभाग ने जारी किया 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा में इस समय खुशनुमा मौसम चल रहा है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान बिल्कुल बैलेंस है। वहीं, यह मौसम फसलों के लिए भी बहुत उपयुक्त है। हालांकि 28 तारीख शाम से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से यह स्थिति बनेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी तूफान आएंगे और तेज बिजली चमकेगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी। वहीं, इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा
पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। रविवार को भी पंजाब के कई हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 28 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों में पंजाब से सटे मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 28 और 29 मार्च को खराब मौसम चरम पर रहेगा।























