
आज से फिर बदल रहा है मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) नववर्ष के बाद से अब तक उत्तर भारत भीषण ठंड और बारिश से अभी तक उभर नही पाया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज से दो दिन के लिए मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ रात तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हिमपात होगा।






















