महाराष्ट्र , 18 अक्तूबर (विश्ववार्ता)महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए मोनो रेल (Mono Rail) फिर से शुरू करने से पहले एसओपी जारी की है, फिलहाल ये चेंबूर-वडाला-जैकब सर्कल ट्रैक पर चलेगी। मोनो रेल के पैसैंजर्स के लिए ‘नो मास्क-नो एंट्री’का स्लोगन दिया गया है यानि बिना मास्क के ट्रेन में एंट्री नहीं मिलेगी, अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा।
मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार करते हुए मुंबई मोनोरेल सेवाओं को 18 अक्टूबर से एक क्रमबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। लॉकडाउन के उपायों में नवीनतम छूट महाराष्ट्र सरकार के ‘मिशन स्टार्ट अगेन’ के तहत आती है। मोनोरेल एक सीमित रन के लिए खुल जाएगी। केवल चेंबूर-वडाला-जैकब सर्कल मार्ग सामान्य यात्रियों के लिए शुरू में चालू होगा, वहीं मुंबई मेट्रो 19 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खुल रही है।