
आज से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के इलाको मे बदल रहा है मौसम
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही गर्मी और तपिश से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं बारिश न होने से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया जा रहा है। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री बताया जा रहा है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल यानि की 10 सितंबर को शहर में बारिश के आसार हैं। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान अगले 5 दिन 34 से 36 डिग्री के आसपास रहने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के रह सकता है।























