
आज से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होगी 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) आज से नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के सहयोग से दो दिन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 10वीं नेशनल गतका (लडक़े) चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के 16 राज्यों की गतका टीमें हिस्सा लेंगी।
चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सहयोग से आजोजित की जा रही इन दो दिवसीय गतका प्रतियोगिताओं के दौरान फ्री-स्टिक और गतका-स्टिक श्रेणी में टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-18, अंडर-22 व अंडर-25 में गतका टीमों के मुकाबले होंगे। उन्होंने वताया कि विजेता टीमों और भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय गतका संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।





















