
आज से नवंबर की इस तारिख तक ताजमहल समेत सभी पुराने स्मारकों में मिलेगी फ्री एंट्री
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता) : विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान आगरा के ताजमहल से एक खबर सामने आ रही है। विश्व धरोहर सप्ताह की आज से शुरूआत हो रही है। ताजमहल समेत सभी पुराने स्मारकों पर 19 से 25 नवंबर तक फ्री में एंट्री मिलेगी। एएसआई ने ट्वीट के साथ आदेश की रिपोर्ट और डीजी के अप्रूवल से जारी किया गया है। वल्र्ड हेरिटेज वीक के तहत 19 नवंबर को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, आगरा किला सहित कई प्राचीन इमारतों और स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि 19 नवंबर को ताजमहल में केवल प्रवेश नि:शुल्क होगा यानी 50 रुपये का प्रवेश टिकट नहीं खरीदना होगा।























