
आज से देशभर मे चार दिन बंद रहेगें बैंक
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) बैंकों के निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण आज से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे।




















