
आज से देवी दुर्गा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज से देवी दुर्गा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा मां के नौ रूपों को की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।
ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों का होगा और 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. शारदीय नवरात्रि पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती हैं. जिस दिन नवरात्र का आरंभ होता है उस दिन के हिसाब से माता हर बार अलग-अलग वाहनों से आती हैं।























