
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में बड़ी सफलता, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पकड़ा गया
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डी को 20 नवंबर या उससे पहले हिरासत में लिया गया था. हालांकि अभी तक कैलिफोर्निया पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि इसकी जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों तक पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है। गोल्डी बराड़ के खिलाफ 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वह कुछ दिनों पहले राजनीतिक शरण लेकर कनाडा से कैलिफोर्निया भाग गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि कल मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ के न पकडऩे पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार या भारतीय एजेंसियां गोल्डी बराड़ पर 2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित करें कि पता बताने वाले को 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.























