आज से क्रिकेट के महाकुंभ यानी आईपीएल का आगाज
पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) टी20 क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज से होने जा रहा है। खिताब पर कब्जा जमाने के लिए सभी टीमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दो दिन पहले चेन्नई टीम में बड़ा बदलाव भी हुआ है। 14 साल से टीम की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी अब कप्तान नहीं होंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी ने कप्तानी सौंप दी है।























