
पंजाब के किसानों के लिए अहम खबर
आज से इन जि़लों में शुरू होगी धान की बुआई, सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): पंजाब में धान की बुआई का सीजऩ चल रहा है। वहीं इसको लेकर पंजाब सरकार के द्वारा किसानों की सहूलतों के मद्देनजऱ कई अहम कदम उठाये जा रहे हैं ताकि पंजाब के किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर किसानों के लिए एक विशेष जानकारी साझा की है। उन्होंने धान की बुआई को लेकर पंजाब के किसानों के लिए एक अहम जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “पिछले साल की तरह इस बार भी हमने धान की बुआई अलग-अलग पड़ावों में करवाने का निर्णय लिया था…जिस तहत कल से जिन सात जि़लों में धान की बुआई किसान कर सकेंगे, उसकी जानकारी मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1669340269114978313?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1669340269114978313%7Ctwgr%5Eec35d3260774f6927072e3918089c531a4840aec%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.punjabkesari.in%2Fpunjab%2Fnews%2Fpaddy-harvesting-will-start-in-these-districts-from-tomorrow-1839761





















