दिल्ली, 5 जनवरी (विश्व वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक का आयोजन आज से शुरू होगा। तीन दिवसीय (5 से 7 जनवरी) बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, पांच सह-सरकार्यवाह और संघ से जुड़े अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहेंगे।