

आज संसद के मानसून सत्र के 7वें दिन खूब नारेबाजी और हंगामा, दोनों सदन 31 जुलाई तक स्थगित
सोमवार को दिल्ली अध्यादेश विधेयक संसद में हो सकता है पेश , संसद में सत्ता-विपक्ष की होगी कडी परीक्षा
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) आज संसद के मानसून सत्र का सातवां दिन था जिसमे दोनो पक्षों मे खूब नोंक झोंक के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज मणिपुर मुद्दे पर दोनों सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया जिसके कारण पहले 12 बजे तक और फिर दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हालांकि लोकसभा में दो विधेयक पारित किए लेकिन राज्यसभा में कोई कामकाज नहीं हो सका।
सोमवार को दिल्ली अध्यादेश विधेयक संसद में पेश हो सकता है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान दोनों सदनों में सरकार के एजेंडे पर कामकाज की सूची पर बात की, जिसमें दिल्ली शासन व्यवस्था से जुड़ा विधेयक भी लिस्ट होंगे।























