
आज वेलेंटाइन-डे पर शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी
आज सत्र के हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज वेलेंटाइन-डे के दिन शुरू हो रहा है। शिमला में सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के बैठक हुई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को 11 बजे शुरू हाेने जा रहा है। पहले दिन सदन की कार्यवाही शांति से चल सकती है, तो दूसरे दिन हंगामे के आसार हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों पर अभिभाषण देंगे। इसके बाद शोकोद्गार प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसमें पूर्व विधानसभा सदस्य और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत पर शोकोद्गार होगा। दूसरे दिन सत्र की शुरुआत 11 बजे प्रश्नकाल से होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 फरवरी को बजट पेश करेंगे।




















