
आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता)आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। इसे लेकर जगन्नाथ मंदिर से लेकर गुंडिचा मंदिर तक श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। नयन पथगामी भव तुमे.. की प्रार्थना भी चल रही है। वहीं, जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा बड़दांड गुंजायमान हो रहा है। आज इन रथों पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों को आरूढ़ करा रथयात्रा संपन्न कराई जाएगी।
रथयात्रा को लेकर पुरी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार को सजा-धजाकर यात्रा के तीन रथों को मंदिर के सामने ले आया गया है। रथ के सामने सुंदर सड़क पर कई मीटर लंबी रंगोली भी सजाई गई है।























