
आज वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे:
जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता)आत्महत्या, इस शब्द को सुनना किसी को पसंद नहीं है. जब कोई व्यक्ति अपने जीवन को खत्म करने यानी आत्महत्या का निर्णय लेता है तो इसके पीछे कई कारण होते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार हर साल करीब 7 लाख, 3 हजार लोग आत्महत्या करके इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं.आत्महत्या के कारण होने वाली हर एक मौत हमारे लिए सार्वजनित स्वास्थ्य चिंता का विषय है. इसका हमारे समाज और खासतौर पर आसपास रहने वाले लोगों और बच्चों पर बहुत गहना प्रभाव पड़ता है.
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन ने की थी. इस दिन को वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ एंड वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्पॉन्सर्ड किया जाता है. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को मनाने का पहला वर्ष सफल रहा था. इसी वजह से वर्ष 2004 में डब्ल्यूएचओ औपचारिक रूप से इस आयोजन को फिर से को-स्पॉन्सर करने के लिए तैयार हुआ था. जिसकी वजह से ये दिन एक वार्षिक मान्यता प्राप्त दिन बन गया.























