
आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता): साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 8 नवंबर की शाम लगेगा. देश के पूर्वी हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण चंद्रमा के साथ ही दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण ईटानगर में शाम 4.23 बजे, दिल्ली में शाम 5.28 बजे और मुंबई में शाम 6.01 बजे से शुरू होकर शाम 6.19 बजे तक चलेगा.बता दें कि अगले साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे, लेकिन देश में केवल एक आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा।





















