
आज रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की सीएम मान के साथ होने वाली बैठक टली
इस जिले के बस अड्डे पर फूंका मुख्यमंत्री मान का पुतला
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) आज रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की मांगों पर विचार विमर्श के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। पिछली बैठकों की तरह ही इस बार भी बैठक रद करके अगली डेट 29 सिंतबर दे दी गई। इससे खफा होकर यूनियन के वर्करो ने जालंधर बस अड्डे पर पंजाब सीएम मान का पुतला फंू का।























