
आज रिफाइनरी में 2जी एथेनॉल प्लांट का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता):अब हरियाणा के पानीपत जिले में रिफाइनरी में शुरू हो रहे 2जी एथेनॉल प्लांट से, जिसका ऑनलाइन शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदित हो कि रिफाइनरी में नवनिर्मित 2जी एथेनॉल प्लांट में पराली से ही एथनॉल बनेगा। पराली खरीदने के लिए जिले भर में कृषि विभाग कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) स्थापित करेगा। इनके माध्यम से ही किसानों के खेत से पराली खरीदी जाएगी। पराली की गांठें बनाकर कलेक्शन सेंटर पर भेजी जाएंगी।






















