
आज यूपी में दाखिल होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता)भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू हो रही है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एंट्री करेगी. यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा और छह विधानसभा को साधेंगे. गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही कुछ जिलों से गुजरेगी, लेकिन पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है.























