
आज मोदी सरकार ने बजट सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार कल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक दोपहर 12 बजे संसद भवन परिसर में होगी. संसद के हर सत्र से पहले इस तरह की बैठक आयोजित होती रही है। बैठक में विपक्षी दल उन मुद्दों को रख सकते हैं, जिनपर वह इस सत्र में चर्चा चाहते हैं। सर्वदलीय बैठक में सरकार बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।























