
आज मोदी सरकार का सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत चार राज्यों में मतगणना शुरू
थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे रुझान ,सभी पार्टियों की धडकने हुए तेज
भाजपा 30 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता) हाल ही में देश के पांच राज्यों में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ मे मतगणना शुरू हो गई है.राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सभी सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है। फिलहाल भाजपा 30 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू होगी। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP 30 और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद EVM के वोट की काउंटिंग होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम अब से कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसे लेकर बूथ पर कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही पोलिंग एजेंट पहुंच गए हैं।
तेलंगाना में वोटों की गिनती शुरु हो गई है। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आ जाएगा। भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस या भाजपा, तेलंगाना में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा।





















