
आज मानसा जिले के लगभग इतने गांव मे नही मनाई जा रही दिवाली
चंडीगढ,24 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) सुप्रसिद्ध दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद परिवार को इंसाफ न मिलने से खफा पंजाब के मानसा जिले के नौ गावों ने काली दिवाली मनाने का फैसला किया है। दिवाली के दिन गांव मूसा से लेकर सिद्धू मूसेवाला के हत्या स्थल गांव जवाहरके में दिवाली नहीं मनाई जाएगी। जिक्रयोग है कि 29 मई को शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव मूसा, जवाहरके, बुर्ज ढिलवां, जोगा, रमदितेवाला, खोखर, सददा सिंह वाला, गेहले व गांव गागोवाल के लोग काली दिवाली मनाएंगे।























