महिला वल्र्ड कप मे भारत व पाकिस्तान का महामुकाबला
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) महिला टी20 वल्र्ड कप 2023 का महामुकाबला भारत व पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। आठवें संस्करण में 12 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में टूर्नामेंट की सबसे बड़ी मुक़ाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने मैदान पर हमेशा हाई-इंटेंसिटी ड्रामा मुक़ाबला खेला जाता है, जो हमेशा उम्मीद के मुताबिक ब्लॉकबस्टर होती है. दोनों टीमों के बीच टी-20 में इससे पहले 13 बार आमना-सामना हुआ है. कुछ दिन पहले ही दोनों ने टी20 एशिया कप 2022 में में खेली थी जिसमे पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से पराजीत की थी. लेकिन 13 में से 10 जीत के साथ भारत हमेशा पाकिस्तान पर हावी रही है. वही पाकिस्तान मात्र तीन बार भारत पर भारी पड़ी है।
बतां दे कि 2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट का यह 8वां संस्करण होगा। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के पास है। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की महिला टीम को रखा गया है। 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच महिला टी20 वल्र्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा। 26 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।























