
आज मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस अध्यक्ष पद की लेंगे शपथ
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के दिल्ली में दफ्तर में होगा।सुबह 10 बजे से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।





















