
टी20 वल्र्ड कप 2022
आज भारत भिडेगा दक्षिण अफ्रीका से, भारत जीते के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए उतरेगा
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): टी20 वल्र्ड कप मे आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पर्थ में होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद मजबूत अफ्रीकी टीम को रौंदने के लिए उतरेगी। वहीं अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, ताकि वह अंक तालिका में आगे बढ़ सके. भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को अभी मुकाबला करना है. 30 अक्टूबर रविवार को यानी आज यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोट्र्स, हॉटस्टार पर किया जाएगा.
पर्थ में यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। उस समय भारत में शाम के 4:30 बज रहे होंगे। वेदर.कॉम के मुताबिक, पर्थ में रविवार को शाम सात बजे से बारिश की संभावना नहीं है। रात नौ बजे के बाद दो फीसदी बारिश की आशंका है। मैच के दौरान पर्थ में तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमें कड़ाके की सर्दी में मैच खेलेंगी।





















