आज भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होगी टी20 की जंग
चंडीगढ़, 7 जुलाई ( विश्व वार्ता) मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच आज टी20 सीरीज का आगाज होगा। तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला आज साउथैंप्टन में खेला जाना है। टीम इंडिया की अगुवाई एक बार फिर रोहित शर्मा करते नजर आएंगे ।भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज होगा जबकि शनिवार और रविवार को दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम में आयोजित होगा।






















