
आज भारत आएंगे डब्ल्यूएचओ प्रमुख
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) कोरोना वायरस की वजह से हुई मौतों की गणना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तरीके पर भारत की ओर से आपत्ति व्यक्त करने के बीच डब्ल्यूएचओ के महानिदेश डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस आज तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर आएंगे।





















