
आज बंद रहेंगे स्कूल व कालेज
पढिये क्या है कारण
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) पिछले दिनों गुरदासपुर के एक स्कूल की चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की पंजाब की सभी जत्थेबंदियों ने निदा की है परंतु इस मामले में बिना किसी तथ्यों से मैनेजमेंट पर पर्चा दर्ज कर लिया गया जो सरासर गलत है के विरोध मे ज्वाइंट एसोसिएशन आफ कालेजिस की काल पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 11 अप्रैल को बंद रहेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह, नर्सिंग कालेज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा. साहिल मित्तल व पंजाब फार्मेसी कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील बांसल ने बताया उन्होंने कहा कि इसी के रोष स्वरूप गुरदासपुर के सभी शिक्षण संस्थान एक दिन के लिए बंद रहें, परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई ना किए जाने के रोष स्वरूप एसोसिएशन ने अब 11 अप्रैल को पूरे पंजाब के स्कूल व कालेज बंद रखने का निर्णय लिया है। जत्थेबंदियों ने फैसला लिया है कि यदि बच्ची को जल्द इंसाफ न मिला और मैनेजमेंट को रिहा न किया गया तो आने वाले दिनों में सभी संस्थान सडकों पर उतरने को मजबूर होगी।























