
आज बंद रहेंगे दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल
सोमवार को भी नहीं जाना होगा स्कूल, ये है वजह
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता): दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। साथ ही सोमवार यानी पांच दिसंबर को ऑनलाइन क्लासेस होंगी. दिल्ली सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे और पांच दिसंबर को ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी.























