
आज फिर पंजाब व हरियाणा मे गरजेगें बदरा
इस तारिख से खुलेगा मौसम, पढिये मौसम की पूरी जानकारी
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) समूचा उत्तर भारत पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर ठंड की चपेट में हैं। पंजाब व हरियाणा समेत कई राज्यो मे आज भी मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कल यानि की 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का 1.6, चंडीगढ़ का 8.6, फिरोजपुर का 2.5, जालंधर का 3.6, लुधियाना का 3.6, पठानकोट का 8.9 और पटियाला का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।























