
दिल्ली सरकार ने वीकेंड कफ्र्यू में दी ढील
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज प्रकाश पर्व पर कोरोना कफ्र्यू में थोड़ी राहत देने का आदेश दिया है। आज प्रकाश पर्व की वजह से दिल्ली सरकार ने पाबंदियों में ढील देते हुए श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा जाने की इजाजत दी है. इस बारे में निर्देश भी जारी किए गए हैं.
दिल्ली के सभी डीएम और डीसी को निर्देश जारी कर कहा है कि श्रद्धालुओं को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में जाने की इजाज़त दी जाए.




















