
आज पूरा भारत देश धूमधाम से मना रहा है 75वां गणतंत्र दिवस समारोह
हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ?
समारोह के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
चंडीगढ़, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) आज पूरा भारत देश धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय महत्व का दिन, 1950 में संविधान को अपनाने का जश्न मनाने के लिए 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन संविधान के कार्यान्वयन की याद दिलाता है। जो भारत के एक संप्रभु और गणतंत्र राज्य में परिवर्तन का प्रतीक है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि इसी दिन 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन की प्रभुत्व स्थिति का विरोध करते हुए भारतीय स्वतंत्रता (पूर्ण स्वराज) की घोषणा जारी की थी. भारतीय संविधान की दिशा में यात्रा 15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिलने के बाद शुरू हुई, यह तारीख हर साल स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
स्थायी संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए 29 अगस्त, 1947 को डॉ. बीआर अंबेडकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था. 4 नवंबर, 1947 को समिति ने संविधान सभा को संविधान प्रस्तुत किया. अगले दो सालों में संविधान सभा ने कई सत्र आयोजित किए और 24 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाया. संविधान आधिकारिक तौर पर दो दिन बाद, 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि हैं। इससे पहले 25 जनवरी को मैक्रों जयपुर पहुंचे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शिरकत करेगा। भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे।
इस साल परेड में शामिल होने के लिए लगभग 13 हजार विशेष मेहमान आमंत्रित हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकार की करीब 30 अहम योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी निमंत्रण मिला।





















