आज पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचे रांची दौरे पर
आज होगी दोनों की सीएम सोरेन से मुलाकात
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची पहुंच गए हैं। दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज दोपहर 2 बजे मुलाकात करेंगे। बता दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विभिन्न दलों से समर्थन जुटा रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाने के प्रयास में हैं।इस कड़ी में वे वैसे तमाम दलों का दरवाजा खटखटा रहे हैं, जो भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हो सके।
वे कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं। यही कारण है कि वह यहां आए हैं। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन का आग्रह करेंगे।