
आज पंजाब सीएम भगवंत मान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करेगे अहम बैठक
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी की साझां
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह से अहम बैठक करेगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में लेंगे हिस्सा। बैठक में 10 राज्य होंगे शामिल। वही आज पंजाब सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर बैठक में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि हमने 1000 किलो हेरोइन जब्त की है। 22 उपस्थित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंचायतों के सहयोग से हम ‘नशा मुक्त गांव’ अभियान चला रहे हैं। कुछ सुझाव भी दिये। ड्रोन पंजीकृत होना चाहिए। एनडीपीएस एक्ट में संशोधन और कानून को सख्त करने की जरूरत है।























