
आज पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ प्रशासकस से मिलेगेंं कांग्रेसी नेता
सदन की बैठक को अवैध घोषित करने की करेंगे मांग
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) नगर निगम सदन में हंगामे और दो मिनट में सभी प्रस्ताव पास कर देने के मामले आज चंडीगढ कांग्रेस नेता पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर बैठक को अवैध घोषित करने की मांग करेगी। बैठक में शहर के कचरे को निस्तारित करने के लिए एक नया प्लांट स्थापित करने के मामले पर चर्चा की गई।
प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित कांग्रेस के सभी नेता इस बात पर एकमत थे कि शहर के लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले सभी महत्वपूर्ण एजेंडों को भाजपा ने आम आदमी पार्टी के गुप्त समर्थन से अवैध तरीके से बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से प्रतिदिन 550 टन से अधिक ठोस कचरा उत्पन्न होता है जो प्रस्तावित प्लांट की क्षमता से ज्यादा है।





















