
आज पंजाब के इन जिलों में स्कूलो मे रही छुट्टी
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के कई जिलों में आज यानि की 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि कई जिलों के सरकारी, अद्र्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
दरअसल, उक्त छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, पटियाला, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन, फिरोजपुर शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके लिए उन बच्चों के लिए 27 जनवरी की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं गुरदासपुर के सभी स्कूलों में घोषित की गई है जबकि संगरूर के जिन बच्चों ने गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लिया था उन्हें छुट्टी की गई है।





















