
आज पंजाब की राजनीति मे बडा उलटफेर
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज होगें भाजपा मे शामिल
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता): आज पंजाब की राजनीति मे बडा उलटफेर होने जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली मे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. वह अपने बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह के साथ बीजेपी का हाथ थामने जा रहे हैं. उनकी पार्टी का आधिकारिक रूप से विलय बीजेपी में 19 सितंबर को हो जाएगा. ऐसे में पंजाब की राजनीति में कुछ दिलचस्प बदलाव आने की बात कही जा रही है.पंजाब भाजपा के पुनर्गठन की तैयारी भी चल रही है, जिसमें माना जा रहा है कि कैप्टन पंजाब भाजपा का प्रमुख चेहरा होंगे और पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में अपने दम पर अगले चुनावों में उतरेगी।






















