
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
आज पंजाब आएंगे राहुल गांधी
दिल्ली 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है और इसी बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने यह जानकारी दी। सिद्धू ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में माथा टेकेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे।





















