
आज नये साल पर डिपो होल्डरों जा रहे है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
1 जनवरी से देश में 82 करोड़ लोगों को सरकारी राशन मिलना हो जाएगा बंद
चंडीगढ,1 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दूसरी तरफ केंद्र सरकार पांच साल तक मुफ्त अनाज देने की गारंटी दे रही है तो दूसरी तरफ सरकार की बेरुखी से निराश डिपो होल्डरों ने एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। डिपो होल्डरों द्वारा 16 जनवरी को रामलीला मैदान में रैली कर संसद का घेराव करने का भी निर्णय लिया गया है। डिपो होल्डर्स के नेशनल संगठन का दावा है कि 1 जनवरी से देश में 82 करोड़ लोगों को सरकारी राशन मिलना बंद हो जाएगा। देश के 6 लाख डिपो होल्डर हड़ताल पर चले जाएंगे। इनमें पंजाब के 18 हजार डिपो होल्डर्स भी शामिल हैं। उनकी मांग है कि यदि ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ हो सकता है तो पूरे देश में डिपो होल्डरों को मिलने वाला कमीशन एक समान क्यों नहीं हो सकता।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष करमजीत सिंह अड़ैचा ने कहा कि 35 लाख जरूरतमंद परिवारों तक सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन पहुंचाने वाले 18 हजार डिपो धारकों के अपने चूल्हे ठंडे पडऩे लग गए हैं क्योंकि 13 महीनों में उनकी बनती कमीशन जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, पंजाब के डिपो होल्डरों के साथ यह भी ज्यादती की जा रही है कि बाकी राज्यों के मुकाबले पंजाब के डिपो होल्डरों को कमीशन बहुत कम दिया जा रहा है। ऐसे में निराशा की स्थिति से गुजर रहे डिपो होल्डरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के फैसले से 35 लाख जरूरतमंद परिवारों के एक करोड़ 41 लाख सदस्य प्रभावित होंगे।
उनका तर्क है कि यदि सरकार को 60 वर्ष की आयु तक ही लाइसेंस चलाने की अनुमति देनी है तो डिपो संचालकों को संविदा कर्मचारी घोषित कर सभी वृद्ध डिपो संचालकों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन और 10 लाख रुपये तक की बीमा योजना का लाभ देना चाहिए। दिया जा। राशन वितरण के दौरान कम से कम दो प्रतिशत की कटौती (नुकसान एवं कमी से निपटना) दी जाए तथा भौतिक सत्यापन के दौरान पांच क्विंटल से कम अथवा पांच क्विंटल से अधिक राशन पाए जाने पर राशन पूरा करने की अनुमति दी जाए।





















