
आज नए मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में जनरल हाउस की अहम बैठक
बैठक हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में आज पहली हाउस बैठक होगी। जिसमे पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बीएल पुरोहित पहुंचेंगे और ओपनिंग भाषण देंगे। बैठक हंगामेदार होने के आसार है।
बता दें कि 17 जनवरी को भाजपा और आप में मेयर चुनाव को लेकर बराबर की बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने मेयर के चुनाव एक वोट से जीत लिया मेयर चुनाव में सिर्फ 29 एमसी द्वारा ही वोट डाली गई. जबकि कांग्रेस और अकाली दल के एक पार्षद ने चुनाव बायकाट किया, जिससे भाजपा की जीत पक्की हुई. सांसद की एक वोट से भाजपा ने मेयर का चुनाव जीता है।
।























