
आज देश मना रहा है 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सबसे बड़ा फ्लाई पास्ट होगा
यहां पहली बार ड्रोन शो भी होगा
दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती
दिल्ली 26 जनवरी (विश्ववार्ता) आज देश 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनडीएमसी ने इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन के आस-पास की तमाम सड़कों पर फूलों से खास तरह की सजावट की है। नई दिल्ली की अन्य प्रमुख जगहों को भी खासतौर से सजाया गया है।





















