
आज देशभर मे मनाया जा रहा है हिंदी दिवस
जानिए 14 सितंबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) आज देशभर मे हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि फिजी, सिंगापुर, मॉरिशिस और न्यूजीलैंड जैसे देशों के भी अनेक लोगों द्वारा बोली जाती है. हिंदी दिवस के अवसर पर हर साल स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थानों में विविध आयोजन और प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं. इस दिन को मनाते तो सभी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं 14 सितंबर (के दिन ही क्यों हिंदी दिवस मनाया जाता है?
14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने की एक वजह है कि इसी दिन साल 1916 में व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था जिन्होंने हिंदी को देवनागरी स्क्रिप्ट में लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी. पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 में मनाया गया था जब उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस घोषित किया था।





















