
आज दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का आगामी 9वां संस्करण इस साल कई अनोखे कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। इस वर्ष के आईडीवाई का मुख्य आकर्षण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में उसी स्थान पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जहां से 9 साल पहले प्रधानमंत्री ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।
सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि आईडीवाई 2023 को मनाने की तैयारी न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं। भारत में इस वर्ष आईडीवाई का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2023 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपालमंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश, केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, राम किशोर (नैनो) कावरे, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष और जल संसाधन के लिए, मध्य प्रदेश सरकार राकेश सिंह, सांसद, जबलपुर आदि की उपस्थिति में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।





















