
आज दुनियाभर मे मनाया जा रहा है ‘वल्र्ड हार्ट डे’
…इसलिए 29 सितंबर को मनाया जाता है ‘वर्ल्ड हार्ट डे’
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता):हर साल 29 सितंबर को, दुनिया भर के लोग विश्व हृदय दिवस मनाने के लिए एक साथ आते हैं। हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु दर का प्रमुख कारण है, और यह दिन हृदय स्वास्थ्य के महत्व के महत्वपूर्ण अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। 2023 में, थीम “यूज़ हार्ट, नो हार्ट” दिन के महत्व और हृदय ज्ञान के महत्व को व्यक्त करने के लिए इमोजी के उपयोग पर जोर देता है।
हर साल 29 सितंबर को ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ पूरी दुनिया में मनाया जाता है. अब आप सोचेंगे यह दिन मनाने के पीछे आखिर कारण क्या है? दरअसल, हम अपनी दिल को लेकर एकदम बेफ्रिक रहते हैं. ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाने के पीछ सबसे कारण है लोगों को लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज को लेकर जागरूक करना. वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना कि धूम्रपान शरीर के लिए ठीक नहीं है, स्ट्रेस, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज किस तरह से धीरे-धीरे दिल की बीमार कर देती है. इस दिन पूरी दुनिया में इससे जुड़े खास कार्यक्रम किए जाते हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें.
इनका पालन करना जरूरी
- धूम्रपान से बचें, अधिक शराब का सेवन न करें। प्रतिदिन 30-45 मिनट नियमित व्यायाम करें। स्वस्थ भोजन शैली अपनाएं।
- हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और असामान्य कोलेस्ट्रॉल के मरीज नियमित दवाइयां लें।
- कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करें। हाथ की स्वच्छता, फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाएं रखें।
- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 किग्रा/एम2 रखें। आदर्श वजन की गणना सेमी 100 में ऊंचाई के आधार पर की जा सकती है।
जान लें… ये लक्षण हैं खतरनाक
छाती में दर्द, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, गर्दन, जबड़े, गले, पेट, पैर या बाजुओं में दर्द, दिल की धड़कन का अचानक धीमा या तेज होना, पैरों या भुजाओं में सुन्नपन, चक्कर आना या बेहोशी और थकान।
इनका रखें ख्याल
रक्तचाप : 120/80
कोलेस्ट्रोल : 200 एमजी/डीजी से कम
बैड कोलेस्ट्रोल : 100 एमजी/डीजी से कम
गुड कोलेस्ट्रोल : 50 एमजी/डीजी से कम
ग्लूकोज का स्तर खाली पेट : 100 एमजी/डीजी से कम
बीएमआई : 25 केजी/एम
पीजीआई में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
ओपीडी 2022-23 2021-22 2020-21
कॉर्डियोलॉजी क्लीनिक 35736 22327 8983
पीडियाट्रिक कॉर्डियक क्लीनिक 3924 1934 625























