
आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है ‘विश्व साइकिल दिवस’
जानें साइकिलिंग के बेमिसाल फायदे
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) आज पूरी दुनिया में साइकिल दिवस मनाया जा रहा है. लोगों को प्रेरित किया जाता है कि आसपास की दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें. आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया गया था
क्या हैं साइकिल चलाने के फायदे
हेल्दी हार्ट
साइकिलिंग को एक अच्छा एरोबिक एक्सरसाइज बताते हैं एक्सपर्ट्स. इस तरह आपका हार्ट ज़्यादा हेल्दी बनता है और आपके लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है.
जॉइंट पेन से मिलती है राहत
एक बड़ा फायदा यह भी है साइकिल चलाने का कि इससे जॉइंट पेन कम होता है.
ठीक होता है इम्यून सिस्टम
साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.
बर्न होती हैं कैलोरीज
साइकिलिंग करना एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है. साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है.






















